ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / news / त्रिपुरा में 81% से ज्यादा लोगों ने डाला वोट, नित्यानंद बोले..भारी बहुमत से...

त्रिपुरा में 81% से ज्यादा लोगों ने डाला वोट, नित्यानंद बोले..भारी बहुमत से बन रही BJP की सरकार, इसमें कोई संदेह नहीं

16-Feb-2023 07:58 PM

By First Bihar

DESK: त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान खत्म हो गया। 20 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 259 प्रत्याशी मैदान में खड़े थे। त्रिपुरा में आज भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हो गया। त्रिपुरा में 81 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 


त्रिपुरा चुनाव पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि त्रिपुरा में भारी बहुमत से बीजेपी की सरकार बन रही है। इसमें कोई संदेह नहीं है। मोदी जी की सरकार बनने से पहले नॉर्थ इस्ट की उपेक्षा होती थी विकास से कोसों दूर इस क्षेत्र को रखा जाता था। 


लेकिन अब त्रिपुरा में रिकॉर्ड विकास हुआ है। त्रिपुरा में बीजेपी भारी मतों से जीत रही है। इसमें किसी तरह की संदेह की बात नहीं है। इस बार लोगों ने विकास पर वोट दिया है। त्रिपुरा की महान जनता इस बार बीजेपी को मौका देने जा रही है।