ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

लोकसभा में तीन तलाक बिल के खिलाफ वोटिंग की हिम्मत नहीं जुटा पायी JDU, ललन सिंह की गिरिराज, राजकुमार सिंह से नोकझोंक

26-Jul-2019 12:50 PM

By 3

DELHI: तीन तलाक बिल का विरोध करने का पहले से ही एलान कर चुके नीतीश कुमार लोकसभा में ट्रिपल तलाक बिल के खिलाफ वोटिंग की हिम्मत नहीं जुटा पायी. लोकसभा में आज बिल पर चर्चा के दौरान जदयू संसदीय दल के नेता ललन सिंह के तेवर भी नरम ही रहे. जदयू ने बीच का रास्ता निकालते हुए बिला का विरोध करने के बजाय वोटिंग का बहिष्कार किया. https://youtu.be/t9xUEo0dY9M ललन सिंह के नरम रहे तेवर नीतीश कुमार शुरू से कहते आ रहे हैं कि उनकी पार्टी ट्रिपल तलाक बिल का विरोध करेगी. लोकसभा में आज जब बिल आया तो ये माना जा रहा था कि NDA में रहने के बावजूद नीतीश की पार्टी बिल के खिलाफ वोट करेगी. लेकिन जब लोकसभा में जदयू संसदीय दल के नेता ललन सिंह बोलने के लिए खड़े हुए तो उनके तेवर नरम थे. वे सरकार को मना रहे थे कि सरकार बिल लाने से पहले मुस्लिम धर्म गुरूओं से बात करे. इस दौरान उनकी मंत्री गिरीराज सिंह और आर के सिंह से नोंक झोंक भी हुई. लेकिन ये हंसी मजाक तक ही रहा. ललन सिंह ने अपने भाषण में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को अपना पुराना मित्र बताया. उन्होंने सदन को बताया कि रविशंकर प्रसाद के साथ उन्होंने चारा घोटाले की लड़ाई लड़ी थी. जदयू ने क्यों किया वोटिंग का बहिष्कार शायद ये बीजेपी का डर था जिसने जदयू के तेवर को नरम कर दिया. लिहाजा जो पार्टी खुलकर तीन तलाक का विरोध करने का एलान कर रही थी उसने वोटिंग का बहिष्कार करने का फैसला लिया. ललन सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी तीन तलाक बिल के ना तो पक्ष में वोट करेगी और ना ही विरोध में. इस मसले पर जदयू के उपर बीजेपी का दबाव स्पष्ट तौर पर दिख रहा था.