NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
28-Oct-2019 07:55 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : दिवाली की रात जिले में ट्रिपल मर्डर की घटना में सनसनी फैला दी है। अपराधियों ने एक ही परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना सिंघौल थाना इलाके के मचहा गांव की है जहां दिवाली की रात अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मार दी।
घटना मचहा गांव के रहने वाले अशोक सिंह के परिवार में घटी है। अशोक सिंह की बेटे कुणाल सिंह, उसकी पत्नी कंचन देवी और बेटी सोनम कुमारी की अपराधियों ने हत्या की है। घटना के वक्त घर में मौजूद कुणाल सिंह के दो अन्य बेटों ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई।
घटना रविवार की देर शाम हुई माना जा रहा है कि जमीनी विवाद में कुणाल सिंह के परिवार के सदस्यों की हत्या हुई है। गांव के लोगों के मुताबिक कुणाल सिंह अपने एक रिश्तेदार के मर्डर केस में गवाह था। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस हत्या को कुणाल सिंह के चचेरे भाई ने अंजाम दिया है। पुलिस ने इसे आपसी रंजिश में हुई हत्या बताया है।