ब्रेकिंग न्यूज़

जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त Bihar News: LPG सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट 24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा PAN कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान! घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस

Home / news / बिहार: ट्रिपल मर्डर का खुलासा, हत्यारा निकला दामाद, उत्तर प्रदेश से हुई गिरफ्तारी

बिहार: ट्रिपल मर्डर का खुलासा, हत्यारा निकला दामाद, उत्तर प्रदेश से हुई गिरफ्तारी

21-Aug-2021 03:09 PM

By Chandan Kumar

SIWAN: सीवान पुलिस ने ट्रिपल मर्डर का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी खुद एसपी अभिनव कुमार ने दी है। गौरतलब है कि 15 अगस्त की देर रात सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र में हुई ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गयी थी। एक साथ तीन लोगों की हत्या की वारदात के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश से धड़ दबोचा। 


सीवान एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि बीते 15 अगस्त की देर रात दरौंदा थाना इलाके के भीखाबांध गांव में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में मृतक अलीसेन साई के पुत्र मुस्ताक अली ने अपने ही बहनोई मुबारक अली को मुख्य आरोपी बनाते हुए केस दर्ज कराया था। जिस पर महाराजगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने मामले के मुख्य आरोपी मुबारक अली को उत्तर प्रदेश के बहराइच से गिरफ्तार कर लिया। 


15 अगस्त की देर रात सीवान के दरौंदा थाना इलाके के भीखाबांध गांव में सनकी पति ने अपनी पत्नी, सास और ससुर को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया था। विरोध करने पर सनकी ने अपनी 7 साल की बच्ची पर भी हमला किया था। जिसमें वह बाल-बाल बच गई थी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तफ्तीश में जुट गयी। 


वही सीवान एसपी अभिनव कुमार ने महाराजगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया और आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। एसआईटी की टीम मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुए जहां से आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सीवान एसपी ने इस मामले का खुलासा किया।