बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
18-Dec-2021 09:31 PM
PATNA: बिहार में पंचायत चुनाव के संपन्न होने के बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग ने शपथ ग्रहण और उप मुखिया, उप सरपंच, प्रमुख, उप प्रमुख के साथ-साथ जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन का कार्यक्रम जारी किया है।
उप मुखिया और उप सरपंच के लिए 24 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक निर्वाचन का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। वहीं पंचायत समिति प्रमुख और उप प्रमुख 27 दिसंबर से 3 जनवरी तक चुने जाएंगे। जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए 27 दिसंबर से 3 जनवरी तक चुनाव कराने का निर्देश दिया गया है।
पंचायती राज विभाग ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम जारी किया है। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव मुकेश कुमार सिन्हा ने सभी जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को त्रिस्तरीय पंचायत निकायों में निर्वाचित हुए सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाने एवं प्रमुख, उपप्रमुख,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,उप मुखिया एवं उप सरपंच का निर्वाचन कराने का निर्देश दिया गया है।
