ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे

Home / news / ट्रेनिंग के दौरान महिला सिपाही पर आया जवान का दिल, प्राइवेट फोटो वायरल...

ट्रेनिंग के दौरान महिला सिपाही पर आया जवान का दिल, प्राइवेट फोटो वायरल करने के नाम पर हुआ ये कांड

30-Sep-2023 10:51 AM

By First Bihar

AURNGABAD : बिहार की पुलिस महकमे से जुड़ी एक सनसनीखेज मामलो निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक महिला सिपाही के साथ उसके साथी जवान से गंदी हरकतों को अंजाम दिया है। महिला सिफाई ने कहा कि- ब्लैकमेल करने कर आरोपी ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। अब इसको लेकर उसने शास्त्रीनगर थाने में सिपाही प्रियरंजन कुमार पर एफआईआर दर्ज करवाई है। 


दरअसल, महिला सिपाही और जवान प्रियरंजन कुमार वर्ष 2021 में औरंगाबाद में दोनों एक थाने में तैनात थे। इसी दौरान दोनों में थोड़ी नजदीकी बढ़ी और उसके बाद प्रियरंजन कुमार का मोबाइल लेकर धोखे से एप के जरिये उसे हैक कर लिया। इस बीच उसने मोबाइल के गैलेरी से महिला सिपाही की कुछ तस्वीर और अन्य नंबर निकाल लिये। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करना लगा। 


महिला सिपाही के आरोपों की मानें तो जवान प्रियरंजन कुमार ने महिला सिपाही को तस्वीरें और निजी जानकारियां वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण किया। महिला सिपाही बदनामी के डर से खुलासा करने से डरती रही और आरोपी इसी बात का फायदा उठाकर उसके साथ मनमानी करता रहा।  महिला सिपाही को डर था कि अगर वह जवान की बात नहीं मानेगी तो वह उसकी निजी जानकारियों को वायरल कर देगा। इसी बीच आरोपी ने एक चाल चली। एक दिन वह महिला सिपाही को एक मंदिर में ले गया। वहां उसने शादी के नाम पर उसे टीका लगा दिया और उसके साथ तस्वीर खींच ली। इसके बाद वह उसे साथ रहने की बात कह कर जिद करने लगा। 


उधर, महिला सिपाही प्रियरंजन कुमार की इन हरकतों से तंग जा चुकी थी और  उसे लगा रहा था कि अब पानी सिर से उपर जा रहा है। इसके बाद उसने आरोपी को सबक सिखाने का फैसला किया। पीड़िता ने जवान की शिकायत थाने में कर दी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। औरंगाबाद पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।