ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे

Home / news / Patna Traffic News : ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं, लाइसेंस...

Patna Traffic News : ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं, लाइसेंस होगा रद्द; प्रशासन सख्त

17-Nov-2024 08:54 AM

By First Bihar

PATNA : राजधानी पटना की सड़कों अब यदि आप बार-बार ट्रैफिक नियमों उल्लघंन करते हैं तो सावधान हो जाएं। ट्रैफिक पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई है। लगातार ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।  इसे लेकर पटना ट्रैफिक पुलिस एसपी अपराजित लोहान ने आधिकारिक पुष्टि की है। 


एसपी ने बातचीत में बताया कि इस लिस्ट में अधिकतर ऐसे लोग हैं, जिनके खिलाफ बीते छह महीने में 5 बार चालान हुए हैं। इसमें अधिकतर बिना हेल्मट को लेकर चालान है। उन्होंने आगे बताया कि उनके लाइसेंस रद्द करने के लिए डीटीओ कार्यालय को सूचित किया गया है। उन लोगों के खिलाप आगे की जो भी कार्रवाई होगी वह डीटीओ कार्यालय से होगी। 


इसके आगे उन्होंने बताया कि बीते छह माह में देखा गया है कि पांच हजार से अधिक लोग बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन कर रहे थे। ऐसे लोगों की पहचान की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने बीते 6 महीनों में बार बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 5,591 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि ये लोग बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करते हैं। यह कार्रवाई इसलिए की गई है ताकि वे समझें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। 


जानकारी के अनुसार, पटना में बड़ी संख्या में गाड़ी की कागजात में मोबाइल नंबर और पता अपडेट नहीं है। अब इसको लेकर भी ट्रैफिक पुलिस सख्त हो गई है. जुर्माना लगाने की तैयारी में है। यदि आपका फोन नंबर गाड़ी के कागजात से लिंक नहीं है तो आप परिवहन सेवा पोर्टल के माध्यम से अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। साथ ही वाहन के रजिस्ट्रेशन कार्ड में आधार कार्ड को लिंक करने और मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए परिवहन विभाग ने क्यूआर कोड स्कैन करने की भी सुविधा दी है।