ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा BIHAR NEWS : क्या सच में नाराज हैं निशांत ? CM आवास पहुंचे ललन सिंह, नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे को मिल रही यह जिम्मेदारी बिहार में होली के बाद खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका

ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार दो भाईयों को मारी टक्कर : बड़े भाई की मौके पर हुई मौत

03-Jun-2024 12:10 PM

By First Bihar

GOPALGANJ : सूबे में सड़क हादसों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। जहां गोपालगंज के मीरगंज थानाक्षेत्र के काशी समईल गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान मीरगंज थानाक्षेत्र के गौरुप समईल गांव निवासी सरफराज आलम के रूप में हुई है। 


दरअसल, घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतक अपने छोटे भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गेहूं पिसवाने जा रहा था। जैसे ही वह काशी समइल गांव के पास पहुंचा, तभी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। धक्का लगते ही दोनों भाई सड़क हादसे का शिकार हो गए। जिसमें बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भाई साबिर अली जख्मी हो गया। 


वहीं, इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल जख्मी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जबकि सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है की मृतक दो भाईयो में बड़ा था। इस साल उसने मैट्रिक की परीक्षा दी थी। 


उधर, इस घटना के संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया की शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया है। फिलहाल ट्रैक्टर जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद इलाके में हड़कम्प का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इसके बाद मामला सुर्ख़ियों में बना हुआ है।