Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
03-Apr-2022 07:01 PM
PATNA:बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और शायद यही कारण है एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से आ रही है जहां रंगदारी को लेकर अपराधियों ने एक ट्रांसपोर्टर के घर पर गोलीबारी की। इस घटना से बाद से परिवार के लोग काफी दहशत में है।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्टर भोला चौधरी से बदमाशों ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। ट्रांसपोर्टर भोला चौधरी बिहटा के परेव के रहने वाले हैं।
ट्रांसपोर्ट का धंधा करने के साथ-साथ भोला चौधरी बालू का भी कारोबार करते हैं। उनके मोबाइल पर अपराधियों ने कॉल किया था और दस लाख रुपये रंगदारी के तौर पर मांगे थे। फोन पर बदमाशों ने धमकी भी दी थी कि यदि इसके बारे में पुलिस को बताए या कैश नहीं पहुंचाएं तो अंजाम बहुत ही बुरा होगा।
बदमाशों के धमकीभरे कॉल के बाद जब भोला चौधरी ने पैसे देने से इनकार कर दिया तब दो बाइक सवार आधा दर्जन बदमाश हथियार से लैंस होकर उनके घर पर पहुंचे गये। फिर घर पर चढ़कर फायरिंग करने लगे। अपराधियों ने इस दौरान करीब 30 राउंड फायरिंग की। जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
जब तक गांव वाले कुछ समझ पाते तब तक बदमाश गोलीबारी करते हुए मौके से फरार हो गये। गोलीबारी की इस घटना से भोला चौधरी और उनका पूरा परिवार काफी दहशत में है। पीड़ित भोला चौधरी ने बिहटा थाने में लिखित आवेदन दिया है और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है साथ ही अपराधियों पर कार्रवाई करने की भी बात दोहराई है।