ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Transportation Corruption: बाप रे...परिवहन विभाग के पूर्व सिपाही के घर से 2.5 करोड़...

Transportation Corruption: बाप रे...परिवहन विभाग के पूर्व सिपाही के घर से 2.5 करोड़ कैश और 40KG चांदी-सोना बरामद...रेड में मिली संपत्ति से जांच एजेंसी भी अवाक

21-Dec-2024 11:44 AM

By First Bihar

Transportation Corruption:  परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है. सिपाही से लेकर आरटीओ तक भ्रष्टाचार कर अकूत संपत्ति अर्जित कर रहे हैं. परिवहन के क्षेत्र में न सिर्फ बिहार बल्कि अन्य राज्यों में भ्रष्ट अफसर-सिपाही धनकुबेर बन बैठे हैं. जिस सरकारी सेवक के ठिकानों पर जांच एजेंसियां छापेमारी कर रही, वो अकूत संपत्ति का मालिक निकल रहा. अब जरा देखिए...परिवहन का पूर्व सिपाही के घर जब छापेमारी हुई तो 2.5 करोड़ रू और चालीस किलो चांदी मिला. यह देख जांच एजेंसियों के होश उड़ गए। बिहार में भी परिवहन विभाग के कई सरकारी सेवक अकूत संपत्ति के मालिक निकले हैं. कई डीटीओ-एमवीआई-परिवहन दारोगा के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई हुई है, हालांकि कई ऐसे भी हैं जो अब तक बचे हुए हैं. 

पूर्व आरटीओ कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के घर पर छापेमारी

खबर, भोपाल से आ रही है, जहां आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर लोकायुक्त ने पूर्व आरटीओ कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के घर पर छापेमारी की. 19 दिसंबर की सुबह सौरभ शर्मा के अरेरा कॉलोनी स्थित घर पर छापेमारी शुरू हुई। रेड में लगभग ढाई करोड़ रुपये और 40 किलो के लगभग चांदी मिली है. साथ ही अन्य ज्वेलरी और प्रॉपर्टी के कागजात मिले हैं, सौरभ पर नाका में पोस्टिंग के लिए दलाली का आरोप है. जानकारी के अनुसार, सौरभ शर्मा की अरेरा कॉलोनी स्थित जी कोठी में रेड डाली गई. लोकायुक्त की कार्रवाई के समय शर्मा की मां और एक नौकर घर में मौजूद था.

12 साल की नौकरी में करोड़ों की संपत्ति बना ली थी'
बताया जाता है कि शर्मा के पिता परिवहन विभाग में नौकरी करते थे. उनकी जगह ही इसे संविदा नियुक्ति मिली थी, जहां उसने 12 साल नौकरी करने के बाद वीआरएस ले लिया था. शर्मा ने 12 साल की नौकरी में करोड़ों की संपत्ति बना ली थी, और उसके होटल और स्कूल बिजनेस में भी निवेश की बातें सामने आई हैं.

बरामदगी के बारे में कुछ भी बताने से इनकार
लोकायुक्त के डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया लोकायुक्त को शर्मा की आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिकायत मिली थी, जिसके चलते यह कार्रवाई की जा रही है, हालांकि उन्होंने कुल बरामदगी के बारे में कुछ भी बताने से इनकार किया . बताया जा रहा है कि शर्मा 1 साल पहले वीआरएस लेने के बाद अब रियल एस्टेट बिजनेस में काम कर रहा है.