ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

05-Sep-2024 02:30 PM

By First Bihar

ARA : बिहार के भोजपुर से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आई है। यहां दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कोईलवर स्टेशन स्थित अप लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना में मृतक की पहचान कोईलवर थाना क्षेत्र के नया हरीपुर गांव वार्ड नंबर-12 निवासी शिव प्रसाद राय का 40 वर्षीय बेटा होती राय के रूप में की गई है। वह अपने गांव में ही दुकान चलाता था। 


मिली जानकारी के अनुसार, युवक कोईलवर स्टेशन से ट्रेन से आरा शहर स्थित गोढना रोड अपने रिश्तेदार के घर गाय खरीदने के लिए जा रहे थे। तभी ट्रेन पर चढ़ने के दौरान असंतुलित हुए और ट्रेन से गिर गए। जिससे उनकी मौत ट्रेन से कटकर हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 


वहीं, आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिजनों की दी कि एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई है। ऐसे में सूचना पाकर जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मृतक उनके हीं घर के हैं। जिसके बाद परिजन चित्कार हो उठें। सभी लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। इस घटना के पुरे इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया। 


उधर, बताया जाता है कि मृतक अपने सात भाई व तीन बहन में सबसे छोटा था। उसके परिवार में पत्नी सुजांती देवी और एक उसका लड़का है। घटना के बाद मृतक की पत्नी सुजांती देवी और अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना आरा रेल पुलिस को दी गई। जिसके बाद आरा रेल पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम अस्पताल में करवाया।