ब्रेकिंग न्यूज़

medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब

Home / news / ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, रेलवे लाइन पार करने...

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, रेलवे लाइन पार करने के दौरान हादसा

26-Apr-2024 02:19 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: झाझा रेलवे स्टेशन के राजल हाल्ट के पास पटरी पार करने के दौरान एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गयी और ट्रेन से कटकर मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। इस दर्दनाक हादसे से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना की सूचना जब झाझा पुलिस को मिली तब मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृतका की पहचान मुकेश कुमार की पत्नी 30 वर्षीय शकुनी देवी के रूप में हुई है। जो रजला गांव की रहने वाली थी। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृतका की सास कुंती देवी ने बताया कि दोनों साथ में ही बैठकर चाय पी। जिसके बाद बहू खेत में गोबर फेंकने चली गयी। तभी रेलवे लाइन पार करने के दौरान अप लाइन में हावड़ा मोकामा फास्ट पैसेंजर ट्रेन आ रही जो झाझा की ओर आ रही थी। वही दूसरी ओर डाउन लाइन में ईएमयू ट्रेन आ रही थी। दोनों ट्रेन एक साथ आ जाने के कारण वह देख नहीं पाई और वह हावड़ा मोकामा फास्ट पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।