ब्रेकिंग न्यूज़

LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान

‘सरकार को सिर्फ चुनाव से मतलब, यात्रियों की परवाह नहीं’ : दार्जलिंग रेल हादसे को लेकर केंद्र पर भड़कीं ममता बनर्जी

17-Jun-2024 06:42 PM

By First Bihar

DESK : पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग में हुए भीषण रेल हादसे में अबतक 15 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 60 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। देश में लगातार हो रहे रेल हादसों को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है।


ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा है कि उन्हें यात्रियों की सुविधाओं की कोई परवाह नहीं है। उन्हें रेलवे अधिकारियों, रेलवे के इंजीनियरों, रेलवे के टेक्निशियनों और रेल श्रमिकों की भी परवाह नहीं है कि ये लोग भी परेशानी में हैं। उनकी पुरानी पेंशन वापस ले ली गई। मैं पूरी तरह से रेलवे कर्मचारियों और रेलवे के अधिकारियों के साथ हूं।


सीएम ममता बनर्जी ने आगे कहा कि रेलकर्मी अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन इस सरकार को केवल चुनाव की परवाह है। कैसे हैकिंग की जाए, कैसे हेरफेर की जाए, कैसे चुनाव में धांधली की जाए। मुझे लगता है कि उन्हें शासन में अधिक समय देना चाहिए, बयानबाजी में नहीं।


इससे पहले हादसे के तुरंत बाद सीएम ममता ने एक्स पर लिखा था कि, ‘अभी-अभी दार्जिलिंग जिले के फाँसीदेवा क्षेत्र में एक दुखद रेल दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूँ। हालांकि विवरण की प्रतीक्षा है, कंचनजंगा एक्सप्रेस कथित तौर पर एक मालगाड़ी से टकरा गई है। बचाव कार्य और चिकित्सा सहायता के लिए डीएम, एसपी, डॉक्टर, एम्बुलेंस और आपदा टीमों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। युद्धस्तर पर कार्रवाई चल रही है’।