सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
24-Nov-2024 07:54 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में ट्रैफिक डीएसपी की दरियादिली ने लोंगों का दिल जीत लिया। मुंगेर में दिल को छू लेने वाली घटना हुई है। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में गंगटा मुख्य मार्ग स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक छात्रा सड़क हादसे की शिकार हो गयी। इस दौरान ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन वहां से गुजर रहे थे उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोककर घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, भागलपुर की रहने वाली रीतू कुमारी अपनी सहेली के साथ खड़गपुर बाजार जा रही थी, तभी सड़क पार करने के दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने छात्रा को टक्कर मार दी। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई और बाइक सवार मौके से फरार हो गया। इस हादसे में छात्रा का पैर टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं।
इसी दौरान डीएसपी प्रभात रंजन वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोककर घायल छात्रा को अपनी कार में बैठाया और उसे खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है। डीएसपी की इस दयालुता के लिए लोगों ने उनकी खूब प्रशंसा की है। इस घटना ने पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और बढ़ा दिया है। लोग डीएसपी के दरियादिली के कायल हो गये हैं। पूरे इलाके में डीएसपी के इस कदम की चर्चा हो रही है।