ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त देश के कौन-कौन से राज्यों में अलग धर्मांतरण कानून! और कहां मिलती है सबसे कड़ी सजा, जानें यहाँ Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा

टोयोटा शोरूम में भीषण डकैती मामले का हुआ खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े 10 अपराधी

28-Aug-2022 05:38 PM

By BADAL ROHAN

 PATNA CITY: मालसलामी थाना क्षेत्र के एनएच 30 स्थित बुद्धा टोयोटा शोरूम में घुसकर डकैतों ने भीषण डकैती की घटना को अंजाम 10 अगस्त को दिया था। इस दौरान डकैतों ने कैश काउंटर तोड़कर 9 लाख कैश और 5 लैपटॉप लूट लिए थे। वहीं विरोध करने पर चाकू से गोदकर एक नाईट गार्ड मनोरंजन कुमार की हत्या कर दी थी। इस मामले का खुलासा पटना पुलिस ने किया है। पुलिस ने 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार अपराधियों के पास से 3 पिस्टल, दर्जनों जिंदा कारतूस, धारदार हथियार और दो लाख पन्द्रह हजार कैश बरामद किया है। गिरफ्तार सभी अपराधी नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर और उसके आस-पास का रहने वाला है। जो रात के सन्नाटे में ऑटो और पिकअप वैन पर आते थे और शो रूम और वेयर हाउस की रेकी किया करते थे। 10 अगस्त को इन अपराधियों ने पूरी प्लानिंग के साथ भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया।


मामले का खुलासा करते हुए पटना SSP मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के बाईपास NH-30 स्थित बुद्धा टोयोटा कार शोरूम में 14 की संख्या में आए नकाबपोश डकैतों ने गोदरेज का लॉक तोड़ा और 9 लाख रुपये कैश और 5 लैपटॉप लूट लिया था। इस दौरान जब नाइट गार्ड मनोरंजन कुमार ने इसका विरोध किया तो चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गयी।मृतक सिक्योरिटी गार्ड मनोरंजन कुमार अरवल जिला के तेलपा के रहने वाले थे।


गिरफ्तार अपराधियों ने जड़ी-बूटी के व्यवसायी दिनेश भदानी को भी लूटपाट के दौरान गोली मारी थी। पूछताछ के दौरान सभी ने अपना जुर्म स्वीकारा है। गिरफ्तार अपराधियों ने यह भी बताया कि इस बार भी वेयर हाउस में लूट की योजना बनायी गयी थी। लेकिन इस बात की भनक पुलिस को लग गयी और पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तारी कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।