BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
22-Dec-2024 09:42 AM
By First Bihar
PATNA : पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में एक बार फिर पर्यटक रेल की छुक-छुक यात्रा का आनंद उठा पायेंगे। पटना जू में पर्यटकों खासकर बच्चों के सफर को और रोमांचक बनाने के लिए अगले वर्ष अक्टूबर तक टॉय ट्रेन शुरू हो जाएगा। इसके लिए बिहार सरकार ने दानापुर रेल मंडल के साथ साथ एक समझौता किया है।
दरअसल, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि संजय गांधी जैविक उद्यान में टॉय-ट्रेन के पुन संचालन के लिए पर्यावरण, वन एवं जल वायु परिवर्तन विभाग और दानापुर रेल मंडल के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। संजय गांधी जैविक उद्यान में टॉय ट्रेन पिछले दस वर्षों से बंद पड़ी है। 2015 में रेल के पहिये के बार बार ट्रैक से उतर जाता था।
ट्रैक कमजोर रहने के कारण इसके परिचालन में काफी परेशानियां उत्पन्न हो गयी थी। इससे दुर्घटना की आशंका को देखते हुए दर्शकों के सुरक्षा के दृष्टिकोण से शिशु रेल का परिचालन बंद कर दिया गया था। शिशु रेल के परिचालन न होने से विशेषकर बच्चे काफी निराश होकर लौट जाते हैं। ऐसे में विभाग ने इस रेल सेवा को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। इसके लिए विभाग ने भारतीय रेल से समझौता किया है। रेलवे जू में ट्रेन परिचालन के लिए पटरी बिछाने का काम करेगी।
इधर, मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि बच्चों, बुजुर्गो, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए उनका जू भ्रमण अधिक सुविधाजनक और अविस्मरणीय बनाने के लिए शिशु रेल के पुन: संचालन का निर्णय लिया गया है। प्रारंभिक प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द समाप्त करते हुए रेल बिछाने का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गये हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह काम समय से पहले पूरा कर लिया जायेगा। दानापुर रेल मंडल के पटरी बिछाने के बाद जू में शिशु रेल का परिचालन अगले साल अक्टूबर तक शुरू कर दिया जायेगा।