ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / 28 हजार रुपए घूस लेते परसा के कार्यपालक अधिकारी गिरफ्तार, निगरानी ने रंगे...

28 हजार रुपए घूस लेते परसा के कार्यपालक अधिकारी गिरफ्तार, निगरानी ने रंगे हाथों दबोचा

20-Jul-2019 07:25 PM

By 9

DESK: पीएम आवास योजना के एक लाभुक से घूस मांगना परसा के नगर कार्यपालक अधिकारी को महंगा पड़ गया. घूस मांगने की शिकायत के बाद निगरानी ने अधिकारी को 28 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि सोहन राय नाम के एक शख्स ने कार्यपालक अधिकारी संदीप कुमार ठाकुर पर पीएम आवास योजना की दूसरी किश्त देने के नाम पर 30 हजार रुपया घूस लेने की शिकायत निगरानी से की. शिकायत के बाद निगरानी विभाग ने मामले की जांच के बाद आरोपों को सही पाया और घूसखोर अधिकारी को गिरफ्तार करने का जाल बिछाया. घूसखोर अधिकारी की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी पारस नाथ सिंह की अगुवाई में एक टीम बनायी गयी और इस टीम ने घूसखोर कार्यपालक अधिकारी को उसके चैंबर में ही गिरफ्तार कर लिया. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट