पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
17-Apr-2024 02:43 PM
By First Bihar
PATNA : 2024 के लोकसभा चुनाव में परिवारवाद पर जमकर राजनीति हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर एनडीए के सभी नेता लालू प्रसाद यादव समेत इंडिया ब्लॉक के कई नेताओं पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में राजद की ओर से समय-समय पर एनडीए नेताओं को इस पर जवाब भी दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर से सम्राट चौधरी के तरफ से लालू परिवार पर हमला बोला है। सम्राट ने कहा है कि - दो और दो चार तो हो गए बाकी पांच का क्या ?
दरअसल, भाजपा ने लालू यादव पर अपने बेटे बेटियों को चुनाव का टिकट दिए जाने को लेकर जुबानी हमला किया है। सुपौल में एक सभा को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश अध्यक्ष और नीतीश सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि दो-दो चार तो हो गया, बाकी बच गए पांच। लालू जी बताएं उन्हें कब टिकट देंगे।
सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के लिए आरक्षण का मतलब होता है कि परिवार के लोगों को पहले टिकट दे दिया जाए। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक बेटी जब लोकसभा चुनाव हार गई तो राज्यसभा का टिकट देकर दिल्ली में पहुंचा दिया गया। अब एक दूसरी टूरिस्ट बेटी सिंगापुर से सीधे छपरा आई है। उसे छपरा की बेटी बताते हुए स्थानीय लोगों से आशीर्वाद देने की बात कही जा रही है। अब जरा सोचिए कि छपरा की बेटी को न्याय मिलेगा या लालू यादव की बेटी को।
इसके आगे सम्राट ने कहा कि दो और दो चार तो हो गया लेकिन, जो पांच बेटियां बच गई हैं उन्हें विधानसभा का टिकट कब देंगे, यह बात लालू प्रसाद यादव बताएं नहीं तो हम लोग तब तक आंदोलन करते रहेंगे। सम्राट चौधरी ने समझाया कि लालू प्रसाद यादव ने जेल जाने से पहले मुख्यमंत्री की अपनी कुर्सी पर पत्नी राबड़ी देवी को बैठाया। फिर बेटी मीसा भारती को लोकसभा भेजने में कामयाब नहीं रहे तो राज्यसभा से टिकट देकर भेज दिया। उसके बाद अपने दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव को विधायक बनाकर मंत्री बना दिया। फिर 2024 के चुनाव में सिंगापुर में रहने वाली बेटी रोहिणी आचार्य को सारण लोकसभा सीट का टिकट देकर दिल्ली भेजने की तैयारी में लगे हैं।