ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / तौलिया देने में देरी करने पर पति ने कर दी पत्नी की हत्या,...

तौलिया देने में देरी करने पर पति ने कर दी पत्नी की हत्या, गुस्से में बेटी को भी पीटा, आरोपी चढ़ गया पुलिस के हत्थे

08-Nov-2021 02:29 PM

DESK: कोई पति इतना हैवान हो सकता है कि मामूली बात को लेकर पत्नी की हत्या कर दे। सुनकर हैरानी होगी लेकिन यह सही है कि एक पति ने तौलिया के खातिर पत्नी को मौत के घात उतार दिया। यह अजीबोगरीब मामला मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले का है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। किरनापुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में एक पति द्वारा पत्नी की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना से इलाके के लोग भी सकते में हैं वही परिजनो का हाल बेहाल है। 


पुलिस की माने तो 50 वर्षीय राजकुमार बहे सरकारी कर्मचारी है जिसने मामूली बात को लेकर पत्नी को मार डाला। मृतका की पहचान 45 वर्षीय पुष्पा बाई के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाथरुम में नहाने के दौरान जब पति ने तौलिया देने के लिए पत्नी को आवाज लगाई तो उस वक्त वह किचेन में वह बरतन धो रही थी। उसके हाथ गंदे थे उसने पति को थोड़ा इंतजार करने को कहा। 


पत्नी की बात को सुनते ही पति आगबबूला हो उठा और बिना कुछ सोचे समझे भारी सामान से पत्नी के सिर पर हमला बोल दिया। जिससे पुष्पा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वही मां को पीटता देख 23 वर्षीय बेटी उसे बचाने के लिए सामने आई और पिता को रोकने की कोशिश की तो राजकुमार ने उसकी भी पिटाई कर दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।