कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक
30-Mar-2023 07:24 AM
By First Bihar
PATNA : इस वित्तीय वर्ष के खत्म होने के साथ ही देश की जनता को नए फाइनेंसियल ईयर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। जिसमें से एक बदलाव टोल टैक्स से जुड़ा हुआ भी है। अब टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन मालिकों को पहले से अधिक टोल टैक्स देना होगा। यह बदलाव आगामी 1 अप्रैल से लागू हो जाएगा।
दरअसल, नए फाइनेंशियल ईयर में टोल टैक्स में 4 फीसदी से लेकर 5.22 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद देशभर में आगामी 1 अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ा दिया जाएगा। हालांकि सड़क और रूट के हिसाब से इसके रेट अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
अगर हम बात करें और बिहार की राजधानी पटना से बख्तियारपुर जाने वाले मार्ग की तो पटना-बख्तियारपुर फोर लेन पर एक अप्रैल से टोल टैक्स के रूप में कार, जीप, वैन और अन्य छोटे वाहन से 125 रुपये की जगह 130 रुपये प्रति वाहन वसूले जायेंगे।
वहीं, हल्के व्यावसायिक वाहन और मिनी बस वालों को अब 190 रुपये की जगह 200 रुपये, बस और ट्रक (छ चक्का वाले वाहन) वालों को 380 की जगह 400 रुपये टैक्स टैक्स देने होंगे। इससे अधिक चक्का वाले वाहनों 575 रुपये की जगह अब 605 रुपये टैक्स लिया जाएगा।
इधर, टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले वाहन मालिकों से मासिक टोल टैक्स में बढ़ोतरी की जाएगी। मासिक टोल टैक्स 315 रुपये की जगह अब 330 रुपये लिये जायेंगे। टोल प्लाजा के प्रबंधक प्रभाकर सिंह ने बताया कि नया टैरिफ आ गया है। नये टैरिफ पर वसूली के लिए कर्मियों को बता दि गया है। अधिकारियों की मानें तो फोर लेन से प्रतिदिन 30 से 35 हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही होती हैं।