Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला
27-Apr-2024 07:52 AM
By First Bihar
PATNA : भाजपा और पीएम मोदी को रोकने के लिए तैयार हुआ इंडिया गठबंधन को लेकर अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नया दावा किया है। खड़गे ने बिहार के सीएम के उन दावों को खारिज कर दिया है जिसमें यह लगातार कहते रहते थे कि इंडिया गठबंधन का गठन उनकी वजह से हुआ। खड़गे ने कहा कि इस गठबंधन को बनाने में उनकी कोई बहुत बड़ी भूमिका नहीं थी।
खड़गे ने कहा कै हि उनकी सलाह पर ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में पहली बैठक बुलाई थी। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह दावा बेबुनियाद है कि इंडिया गठबंधन उन्होंने बनाया था। खड़गे ने कहा कि मैंने और हमारी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सभी पार्टियों के नेताओं को बुलाकर बातचीत की। 25-26 पार्टियों के नेताओं के साथ जब गठबंधन पर सहमति बन गई, तो यह प्रश्न आया कि पहली बैठक कहां करनी है।
उसके बाद मैंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पटना में इंडिया गठबंधन की पहली बैठक करने की सलाह दी थी, क्योंकि वह सरकार में थे। इसके साथ उन्होंने दूसरी पार्टियों के नेताओं को पटना में पहली बैठक के लिए रजामंद किया, पर नीतीश कुमार बोल रहे हैं कि उन्होंने सब कुछ किया था। कांग्रेस ने कुछ नहीं किया।
कांग्रेस अध्यक्ष ने इशारों-इशारों में इस बात पर खुशी जताई कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही इंडिया गठबंधन छोड़ दिया। खड़गे ने अपने खास अंदाज में कहा कि अच्छा हुआ है कि वह शादी से पहले ही निकल गए। शादी के बाद जाते तो बहुत नुकसान होता। ऐसे में नीतीश कुमार की गठबंधन के गठन में कोई भूमिका नहीं है। इसके अलावा खुद के जीत से जुड़े सवाल पर कहा कि इसके लिए नतीजों का इंतजार करना होगा।