Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
28-May-2023 03:58 PM
By First Bihar
DESK : अगले कुछ दिनों में 42 साल के होने जा रहे चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल 2023 का फाइनल आखिरी मुकाबला भी माना जा रहा है। धोनी ने लीग राउंड खत्म होने के बाद फाइनल में जाने के लिए खले जाने वाली मैच में कुछ संकेत भी दे दिए थे। इसके साथ ही माही इस पूरे सीजन बाएं घुटने पर पट्टी बांधकर खेले है। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि अगर वह पांचवीं बार टीम को खिताब दिलाने में सफल रहते हैं तो पीली जर्सी में धोनी का यह आखिरी मैच हो सकता है।
दरअसल, कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी अपने फैसलों से हैरान करने के लिए माहिर हैं। वह कब क्या कर जाए किसी को इसकी खबर नहीं होती। माही 2019 के वर्ल्ड कप में आखिरी बार ब्लू जर्सी में दिखे फिर 15 अगस्त 2020 को अचानक शाम 7 बजकर 29 मिनट पर संन्यास का ऐलान कर दिया। तब से वह सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं। इस बार माही से रिटायरमेंट को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कभी स्पष्ट जवाब तो नहीं दिया। लेकिन, इशारों में कह डाला कि अब नए लोगों को मौका देना का दौर हैं।
वहीं, महेंद्र सिंह धोनी इस सीज़न बतौर बल्लेबाज़ शानदार फॉर्म में दिखे हैं। 11 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए धोनी 34.67 की औसत और 185.71 के स्ट्राइक रेट से 104 रन बना चुके हैं। इसमें उनका हाई स्कोर नाबाद 32 रनों का रहा है। इस दौरान उनके बल्ले से 10 छक्के देखने को मिले हैं। यहां तक फ्रेंचाइज़ी के सीईओ कासी विश्वनाथन भी उम्मीद कर रहे हैं कि धोनी अगले सीज़न खेलें। कासी विश्वनाथन को भी इस बात की जानकारी नहीं है कि धोनी अगला सीज़न खेलेंगे या नहीं। अब देखना दिलचस्प होगा कि धोनी इस सीज़न के बाद क्या फैसला लेते हैं।
आपको बताते चलें कि, चेन्नई सुपर किंग्स 10वीं बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। चेन्नई के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार टीम अपनी पांचवीं ट्रॉफी जीतेगी। चेन्नई अब तक धोनी की कप्तानी में चार खिताब जीत चुकी है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी IPL 2023 के खिताबी मुकाबले के ज़रिए अपना 250वां आईपीएल मैच खेलेंगे। इस मैच से पहले बीसीसीआई ने एमएस धोनी को ट्रिब्यूट दिया है।