Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
21-Oct-2023 03:21 PM
By First Bihar
DESK: ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच शुरू हुआ टकराव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। संसद में सवाल पूछने के बदले कैश लेने के आरोप के बाद अब निशिकांत दुबे ने महुआ पर एक नया आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि टीएमसी सांसद महुआ जब भारत में थीं तो उस समय उनकी लॉगिन आईडी का इस्तेमाल दुबई में किया गया। उन्होंने कहा है कि नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर ने इसकी जानकारी जांच एजेंसियों को दे दी है।
निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा कि, ‘एक सांसद ने चंद पैसों के लिए देश की सुरक्षा को दांव पर लगा दिया। जब सांसद की आईडी को दुबई में खोला गया, तो उस वक्त तथाकथित सांसद भारत में ही थीं। इस एनआईसी पर पूरी भारत सरकार है, देश के प्रधानमंत्री, वित्त विभाग, केंद्रीज एजेंसी हैं। क्या अब भी टीएमसी और विपक्षियों को राजनीति करना है। जनता इसका फैसला करेगी। एनआईसी ने इसकी जानकारी जांच एजेंसी को दे दी है।'
बता दें कि निशिकांत दुबे पहले ही टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर आरोप लगा चुके हैं कि वे लोकसभा में बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी की ओर से सवाल पूछने के लिए उनसे पैसे लेती हैं। उनका कहना है कि महुआ जानबूझ कर पैसे के बदले अडानी ग्रुप और पीएम मोदी को निशाना बनाती हैं। एथिक्स कमेटी पूरे मामले को देख रही है। एथिक्स कमेटी ने निशिकांत दुबे को अपना बयान दर्ज कराने के लिए आगामी 26 अक्टूबर को बुलाया है। वहीं हीरानंदानी ने अपने हलफनामे में स्वीकार किया है कि उन्होंने मोइत्रा की लॉगिन आईडी का इस्तेमाल किया है।