11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार
06-Jul-2022 03:25 PM
DESK : फिल्म काली के पोस्टर को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने काली पोस्टर को लेकर विवादित बयान दे दिया. इसको लेकर बीजेपी ने कोलकाता में विरोध-प्रदर्शन किया. इतना ही नहीं, बीजेपी की ओर से महुआ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है. वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महुआ मोइत्रा के बयान से हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. उन्होंने कहा कि हिंदू देवी देवताओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
दरअसल, हाल ही में महुआ मोइत्रा ने फिल्म काली के पोस्टर का समर्थन करते हुए कहा कि काली के कई रूप हैं. मुझे इस पोस्टर को लेकर कोई दिक्कत नहीं है. कई जगह देवताओं को तो शराब तक चढ़ाई जाती है. अगर आप भूटान और सिक्किम चले जाओ तो वहां सुबह पूजा में भगवान को शराब चढ़ाई जाती है. लेकिन, चीज आप उत्तर प्रदेश में किसी को प्रसाद में दिया जाए तो उसकी भावनाएं आहत हो सकती है. मेरे नजर में देवी काली एक मांस खाने वाली और शराब पीने वाली देवी के रूप में है.
बंगाल बीजेपी ने महुआ के इस बयान पर मोर्चा खोल दिया है.बीजेपी की नेता राजर्षि लहिरी ने कोलकाता के रबिंद्र सरोबर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है. इसमें कहा गया है कि मोइत्रा ने जानबूझकर हमारे धर्म और धार्मिक मान्यता के बारे में ऐसा बयान दिया. उनके बयान से हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. वहीं, टीएमसी सांसद के खिलाफ भोपाल में आईपीसी की धारा 295 A के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया है. यह धारा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में लगाई जाती है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...