ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / TMC नेता बाबुल सुप्रियो तीसरी बार हुए कोरोना संक्रमित, पिता-पत्नी और स्टाफ भी...

TMC नेता बाबुल सुप्रियो तीसरी बार हुए कोरोना संक्रमित, पिता-पत्नी और स्टाफ भी पॉजिटिव

04-Jan-2022 03:01 PM

DESK: पूर्व केंद्रीय मंत्री व तृणमूल कांग्रेस नेता बाबुल सुप्रियो तीसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं। बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट कर इस बात की  जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है वही उनकी पत्नी, पिता और कई स्टाफ भी संक्रमित पाए गए हैं।


ट्विटर पर बाबुल सुप्रियो ने यह लिखा कि मैं, मेरी पत्नी, पिता और कई स्टाफ सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। लेकिन मेरी चिंता की वजह कोरोना के गंभीर मरीजों को दिए जाने वाले कॉकटेल टीके की बेहद ऊंची कीमत है, जो 61 हजार रुपये की है। मेरे पिता जो 84 साल के हैं, उन्हें इस टीके की जरूरत थी और मुझे यह ऑन द स्पॉट खरीदनी पड़ी। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग इसे कैसे खरीद सकेगा?'


बाबुल सुप्रियो ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि वह तीसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं। पहली बार नवंबर 2020 में वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और उसी समय उनकी मां का देहांत हो गया था। इसके बाद अप्रैल 2021 में वे कोरोना पॉजिटिव हुए और अब तीसरी बार पॉजिटिव पाए गए हैं। बाबुल सुप्रियो ने बताया कि अभी भी कई लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं और संक्रमण को ट्रेस करने का अब कोई रास्ता नहीं बचा है। बता दें कि जुलाई 2021 में ही BJP छोड़कर बाबुल सुप्रियो तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे।