ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा

Home / news / गठबंधन से अलग स्टैंड ले सकती हैं ममता बनर्जी, TMC ने स्पीकर चुनाव...

गठबंधन से अलग स्टैंड ले सकती हैं ममता बनर्जी, TMC ने स्पीकर चुनाव में उम्मीदवार उतारने के फैसले को एकतरफा बताया

25-Jun-2024 06:32 PM

By First Bihar

DESK: देश के इतिहास में पहली बार स्पीकर का चुनाव होने जा रहा है। पक्ष और विपक्ष के बीच स्पीकर को लेकर सहमति नहीं बनने के बाद एनडीए की तरफ से जहां ओम बिरला ने नामांकन दाखिल कर दिया है तो दूसरी तरफ विपक्ष की तरफ से के. सुरेश को स्पीकार का उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतार दिया है।


हालांकि कांग्रेस के इस फैसले से ममता बनर्जी की पार्टी इत्तेफाक नहीं रखती है और वोटिंग के दौरान गठबंधन से अलग स्टैंड ले सकती है। टीएमसी ने स्पीकर चुनाव में उम्मीदवार उतारने के कांग्रेस के फैसले को एकतरफा बताया है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि स्पीकर चुनाव में उम्मीदवार उतारने को लेकर हमलोगों से कोई संपर्क नहीं किया गया है और ना ही इसके बारे में कोई चर्चा की गई है। 


लोकसभा स्पीकर पद के लिए बुधवार को होने वाले वोटिंग से पहले टीएमसी के इस रूख से विपक्ष के सामने बड़ी मुसिबत खड़ी हो गई है। लोकसभा में बीजेपी के पास 240 सीटें हैं सहयोगियों को मिलाकर करीब तीन सौ सांसदों का समर्थन है ऐसे में एनडीए उम्मीदवार ओम बिरला की जीत तय मानी जा रही है। वोटिंग के दौरान टीएमसी ने अगर एनडीए के पक्ष में वोट किया तो कांग्रेस के साथ साथ इंडी एलायंस को जोरदार झटका लग सकता है।