ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / तीसरी दफे रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे कुशवाहा, भूदेव चौधरी को फिर से...

तीसरी दफे रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे कुशवाहा, भूदेव चौधरी को फिर से प्रदेश की कमान

19-Oct-2019 08:33 AM

PATNA : रालोसपा के संगठन चुनाव की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। उपेंद्र कुशवाहा तीसरी बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। रविवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर उपेंद्र कुशवाहा तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे।


कुशवाहा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के साथ-साथ यह भी तय माना जा रहा है कि बिहार में पार्टी की कमान एक बार फिर से भूदेव चौधरी के हाथों में होगी। भूदेव चौधरी रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। 12 अक्टूबर को बिहार प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना था लेकिन चुनाव मैदान में प्रधान महासचिव सत्यानंद दांगी के आ जाने के कारण इसे टाल दिया गया। बाद में उपेंद्र कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए अधिकृत कर दिया गया। 


रविवार को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के अलावा विशेष आमंत्रित सदस्यों को दिल्ली बुलाया गया है।