Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल
09-Jun-2024 07:29 PM
By First Bihar
DESK: नरेंद्र मोदी ने रविवार की शाम तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह शाम 7 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुआ। पीएम मोदी के बाद राजनाथ सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। वही अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, डॉ.सुब्रह्मण्यम जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, ललन सिंह, जीतनराम मांझी सहित कई नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलायी। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद नरेन्द्र मोदी ऐसे पहले पीएम बने हैं जिन्हें तीसरी बार जनता ने चुना है। तीसरी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की खुशी पटना में देखी जा रही है। जहां जेडीयू और हम पार्टी के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।
हम पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी और जेडीयू के सांसद को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने की खुशी में आज पटना में जमकर आतिशबाजी की गयी। जीतनराम मांझी को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। पीएम मोदी के साथ जीतनराम मांझी की फोटो लगा बैनर लेकर हम कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर दिखे। बैनर में सलामत रहे दोस्ताना हमारा लिखा गया है।
NDA सरकार में मोदी समेत 72 मंत्री बनेंगे। इनमें 30 कैबिनेट मंत्री और 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। राष्ट्रपति भवन में 7 देशों के नेताओं के अलावे उद्योगपति और फिल्म स्टार मौजूद थे। अक्षय कुमार, शाहरुख खान, विक्रांत मेसी और राजकुमार हिरानी और रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी और अडानी तक मौजूद थे।



