अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
06-May-2024 05:47 PM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान कल 7 मई को होगा। बिहार के झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया लोकसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। सभी मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। जो असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे। कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान किये जाएंगे।
खगड़िया संसदीय क्षेत्र के लिए कल होने वाले मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। वोटिंग को लेकर सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,865 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। जहां कुल 18 लाख, 40 हजार, 217 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके चुनाव में खड़े कुल 12 प्रत्याशियों के भाग्य का कल फैसला करेंगे। शहर के कृषि बाजार समिति स्थित वज्रगृह से EVM के साथ पोलिंग पार्टी अपने बूथों के लिए रवाना हो रहे हैं।
चुनाव को भयमुक्त और शांतिपूर्ण कराने को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बूथों पर अधिकारियों के साथ पुलिस बल को तैनात किया गया है। दियारा इलाके में 12 ड्रोन और घुड़सवार पुलिस को तैनात किया गया है। जबकि नदी मार्ग पर पुलिस नाव पर सवार होकर गश्त करेगी। कुल मिलाकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के दावे किये गए हैं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम की माने तो खगड़िया संसदीय क्षेत्र में कुल 6 विधानसभा क्षेत्र हैं। खगड़िया जिला के चार, समस्तीपुर का एक और सहरसा जिला का एक विधानसभा क्षेत्र इसमें शामिल है। इन सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक मतदान होंगे। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के कुछ बूथों पर शाम के चार बजे तक ही मतदान किया जाएगा।


