ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

तीसरा माेर्चा की जन संवाद यात्रा शुरू, इस बार बदलो बिहार का लिया गया संकल्प

तीसरा माेर्चा की जन संवाद यात्रा शुरू, इस बार बदलो बिहार का लिया गया संकल्प

07-Jul-2020 02:13 PM

PATNA : तीसरा माेर्चा की जन संवाद यात्रा मंगलवार को राजधानी पटना से शुरू हुई.  'इस बार बदलो बिहार' के संकल्‍प के साथ तीसरे मोर्चे में शामिल नेताओं ने जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और फिर जनसंवाद यात्रा शुरू की गई. 

जन संवाद यात्रा में यशवंत सिन्हा के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि, देवेंद्र प्रसाद यादव, बिहार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, रेणु कुशवाहा, पूर्व सांसद अरुण कुमार, सत्यानंद शर्मा सहित कई नेता शामिल हैं. यह काफिला 15 जुलाई तक बिहार के 20 जिलों में जाएगी और यात्रा के दौरान कई सभाएं और जन संवाद कार्यक्रम होंगी. 

बता दें कि बीजेपी के पूर्व नेता और वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने बिहार चुनाव से पहले तीसरा फ्रंट बनाया है. यशवंत सिन्हा ने कहा कि  जो मुद्दे और मूल्यों की राजनीति करे ऐसा विकल्प वो बिहार को देना चाहते हैं. उन्होनें कहा किआगामी बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरा मोर्चा चुनाव लड़ेगा और इसका मुख्य उद्देश्य मौजूदा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना होगा.