अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
27-Jan-2023 03:56 PM
By First Bihar
PATNA: पिछले दिनों तेलंगाना के सीएम केसीआर ने अपनी मेगा रैली में न तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुलावा भेजा था और ना ही तेजस्वी यादव को ही बुलाया। जिसको लेकर बिहार में खुब सियासत हुई थी। लेकिन अब केसीआर ने बीजेपी और कांग्रेस से अलग देश में तीसरे मोर्चे के गठन की कवायद तेज कर दिया है।आने वाली 17 फरवरी को KCR ने एक आम सभा बुलाई है जिसमें बीजेपी और कांग्रेस को छोड़ नीतीश, तेजस्वी और ललन सिंह समेत तमाम दलों के नेताओं को बुलावा भेजा है। गैर बीजेपी और गैर कांग्रेस के इस कार्यक्रम में जेडीयू और आरजेडी शामिल हो रहे हैं लेकिन नीतीश कुमार के शामिल होने पर संशय की स्थिति है।
दरअसल, 17 फरवरी को तेलंगाना के नए सचिवालय भवन का उद्घाटन होना है। इस कार्यक्रम के बाद केसीआर ने एक आम सभा भी बुलाई है। जिसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को न्योता दिया है। जानकारी के मुताबिक केसीआर के इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने अपनी दिलचस्पी तो दिखाई है लेकिन वे जाएंगे या नहीं इसपर अभी संशय की स्थिति है। हालांकि तेजस्वी यादव और ललन सिंह इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।
इस कार्यक्रम को लेकर तेलंगाना CMO की तरफ से जो ट्वीट किया गया है, बताया गया है कि बाबा साहेब बीआर अंबेडकर के पौत्र प्रकाश अम्बेडकर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे। तेलंगाना सचिवालय के उद्घाटन के बाद सिकंदराबाद में बड़ी पब्लिक मीटिंग भी की जाएगी। इसमें यह सभी नेता शामिल होंगे। केसीआर ने पिछले दिनों अपनी मेगा रैली में बिहार के नेताओं को तो नहीं पूछा था लेकिन इस बार इस कार्यक्रम के जरिए बीजेपी और कांग्रेस को बड़ा मैसेज देने जा रहे हैं।
