ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जन सुराज ने घोषित किया उम्मीदवार, विधान...

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जन सुराज ने घोषित किया उम्मीदवार, विधान परिषद उपचुनाव में डॉ. विनायक गौतम होंगे प्रत्याशी

15-Nov-2024 05:03 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: जन सुराज ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में हो रहे विधान परिषद उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। मुजफ्फरपुर के डॉ विनायक गौतम जन सुराज ने अपना प्रत्याशी बनाया है। मुजफ्फरपुर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के पार्टी ने यह घोषणा की। इस दौरान पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना पूर्व सांसद सीताराम यादव, गांधीवादी नेता लक्षणदेव सिंह और एके द्विवेदी उपस्थित रहे। 


बता दें कि डॉ विनायक गौतम पेशे से डॉक्टर हैं और प्रसिद्ध रेडियोलॉजिस्ट हैं। इन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई नेतरहाट स्कूल से की है। इसके बाद MBBS की पढ़ाई देवराज उर्स मेडिकल कॉलेज, बैंगलोर से और MD रेडियोलॉजी की पढ़ाई ग्रांट मेडिकल कॉलेज & सर जेजे हॉस्पिटल, मुंबई से की है। 


इन्होंने दिल्ली, मुजफ्फरपुर, सासाराम, छपरा, बेतिया और मोतीहारी के मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवाएं दी हैं। विनायक गौतम के पिता राम कुमार सिंह तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधान परिषद के सदस्य रहे हैं और माता डॉ सुनीति पांडेय MDDM कॉलेज मुजफ्फरपुर में प्रिंसिपल रही हैं।

news imagenews imagenews image