ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / तिरहुत सीट पर उप चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने शुरू की तैयारी,...

तिरहुत सीट पर उप चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने शुरू की तैयारी, देवेश चंद्र ठाकुर के सांसद बनने से खाली हुई है सीट

28-Jul-2024 07:53 AM

By First Bihar

PATNA : विधान परिषद में स्नातक कोटे की तिरहुत सीट रिक्त है। उस सीट पर उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में नई मतदाता सूची बनाने के लिए पहली सार्वजनिक नोटिस सोमवार को जारी की जाएगी। 


दरअसल, विधान परिषद में देवेश चंद्र ठाकुर  तिरहुत सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वे परिषद के सभापति भी थे। इस बार लोकसभा चुनाव में सीतामढ़ी से सांसद चुन लिए जाने के बाद विधान परिषद की सदस्यता से वे त्यागपत्र दे चुके हैं। लिहाजा अब इस सीट पर उप चुनाव की नौबत बनी है। ऐसे में यहां चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पहले नई मतदाता सूची बनाने के लिए पहली सार्वजनिक नोटिस सोमवार को जारी की जाएगी।


इस निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं का नाम सूची में सम्मिलित करने की निर्धारित कटआफ तारीख पहली नवंबर 2024 की योग्यता के आधार पर रखी गई है। इसके साथ ही मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने के लिए आवेदन पत्र स्वीकार किया जाएगा। मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने वाला आवेदन पत्र फार्म-18 या 19 को स्वीकार करने की अंतिम तिथि तीन सितंबर निर्धारित की गई है। मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 24 सितंबर को किया जाएगा। उसके बाद 15 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति स्वीकार किया जाएगा।