ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Tirhut Graduate By Election Result: पहले राउंड का परिणाम आया सामने, निर्दलीय वंशीधर...

Tirhut Graduate By Election Result: पहले राउंड का परिणाम आया सामने, निर्दलीय वंशीधर सबसे आगे, दूसरे स्थान पर जन सुराज के विनायक गौतम

09-Dec-2024 08:23 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: तिरहुत स्नातक उपचुनाव के पहले राउंड का परिणाम सामने आया है। पहले राउंड में निर्दलीय प्रत्याशी बंशीधर ब्रजवासी सबसे आगे चल रहे हैं। शिक्षक नेता ब्रजवासी के बाद दूसरे नंबर पर जन सुराज के उम्मीदवार डॉक्टर विनायक गौतम है जबकि तीसरे नंबर पर महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार गोपी किशन वही चौथे नंबर पर एनडीए समर्थित JDU उम्मीदवार अभिषेक झा हैं।


मुजफ्फरपुर के MIT कॉलेज में मतगणना का काम चल रहा है। तिरहुत स्नातक उपचुनाव के पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। तिरहुत स्नातक उपचुनाव में कुल 17 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में हैं। इस चुनाव में तिरहुत प्रमंडल के 4 जिले शिवहर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और वैशाली के स्नातक मतदाताओं ने मतदान किया है। 5 दिसंबर को तिरहुत स्नातक उपचुनाव के लिए 47% वोटिंग हुई थी। मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर के कुल 197 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। इस बार प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के उम्मीदवार उतारे जाने के बाद मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।


पहले राउंड के मतगणना में जो परिणाम सामने आए हैं उसके अनुसार निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी को 3133 वोट मिले हैं। वही जन सुराज के उम्मीदवार डॉ विनायक गौतम को 1610 वोट हासिल हुआ है। महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी गोपी किशन को 1234 मत, एनडीए समर्थित जेडीयू प्रत्याशी अभिषेक झा को 1184 वोट मिले हैं।


वही राकेश रौशन को 867 वोट, संजय कुमार को 814 मत, अरविंद कुमार विभात को 43, अरुण कुमार जैन को 18, ऋषि कुमार अग्रवाल को 06, एहतेशामुल हसन रहमानी को 26, प्रणय कुमार को 19, भूषण महतो को 03, मनोज कुमार वत्स को 64 वोट, राजेश कुमार रौशन को 14 वोट, रिंकु कुमारी को 09 वोट, संजना भारती को 03, संजीव भूषण को 13 और संजीव कुमार को 07 वोट हासिल हुए हैं। कुल वैध मत 9067 और इनवैलिड मत 931 है। कुल मतों की संख्या 9998 है। मुजफ्फरपुर सूचना जन संपर्क विभाग ने इस बात की जानकारी दी है।