मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
10-Dec-2024 07:48 AM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: तिरहुत स्नातक उपचुनाव की मतगणना सोमवार की सुबह से ही जारी है। निर्दलीय उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवाशी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। छठे राउंड की मतगणना पुरी हो चुकी है। प्रथम वरीयता के सभी वोटों की गिनती पूरी हो गई है। अब दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती अब होगी शुरू होगी।
तिरहुत स्नातक उपचुनाव में ताजा जानकारी के मुताबिक, निर्दलीय उम्मीदवार सह शिक्षक नेता बंशीधर ब्रजवासी 23003 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर विनायक गौतम 12467 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं तीसरे नंबर पर तीसरे नंबर पर राजद उम्मीदवार गोपी किशन 11600 मतों के साथ तो वहीं 10316 मतों के साथ जेडीयू उम्मीदवार अभिषेक झा चौथे नंबर पर चल रहे हैं।
दरअसल, तिरहुत स्नातक सीट से जेडीयू के देवेशचंद्र ठाकुर विधान पार्षद थे। उनके सांसद बन जाने के कारण उप चुनाव हो रहा है लेकिन इस उप चुनाव में जेडीयू के उम्मीदवार अभिषेक झा चौथे नंबर पर चले गये हैं। इस उप चुनाव में जीत हासिल करने के लिए एनडीए ने पूरी ताकत झोंक दी थी। एनडीए के बड़े नेताओं ने आकर चुनाव प्रचार किया इसका कोई असर नहीं हुआ और एनडीए को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
छठे राउंड में पहली वरीयता के मतों की गिनती पहला राउंड पूरा होने के बाद निर्दलीय कैंडिडेट और शिक्षक नेता वंशीधर ब्रजवासी सबसे आगे हैं। जन सुराज पार्टी के विनायक गौतम दूसरे, आरजेडी के गोपी किशन तीसरे और जेडीयू के अभिषेक झा चौथे नंबर पर चल रहे हैं। बता दें कि इस सीट पर कुल 17 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 5 दिसंबर को वोटिंग हुई थी, जिसमें मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर के 197 बूथों पर करीब 48 फीसदी मतदान हुआ था।