ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

तिरंगा यात्रा के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम को गाय ने मारा सींग, अस्पताल में एडमिट

तिरंगा यात्रा के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम को गाय ने मारा सींग, अस्पताल में एडमिट

13-Aug-2022 02:53 PM

DESK: आवारा पशुओं के आतंक की खबरें आए दिन आती रहती हैं लेकिन अबकी बार खुद पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल चपेट में आ गये हैं। गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल पर आवारा पशु ने हमला कर दिया। 


यह हादसा उस वक्त हुआ जब नितिन पटेल  तिरंगा यात्रा में शामिल थे। कार्यक्रम दौरान एक गाय ने नितिन पटेल को जबरजस्त टक्कर मार दी जिसके कारण उनके पांव में गंभीर चोट आ गई है। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा।


आजादी के 75वें साल पर देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। गुजरात में निकाले गये तिरंगा यात्रा में डिप्टी सीएम नीतिन पटेल शामिल हुए। मेहसाणा के कडी में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल नीतिन पटेल पर गाय ने हमला कर दिया जिससे उनके पैर में चोटे आई है। आनन फानन में उन्हें अहमदाबाद ले जाया गया। जहां अस्पताल में उन्हें एडमिट कराया गया।