ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना: पत्नी ने छोटे कपड़े पहनने और शराब पीने से किया इनकार, पति...

पटना: पत्नी ने छोटे कपड़े पहनने और शराब पीने से किया इनकार, पति ने दे दिया तीन तलाक

04-Feb-2020 10:08 AM

PATNA: राजधानी पटना में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज कराई है. महिला के पति ने उसे तीन तलाक दिया है, जिसके खिलाफ पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता ने बताया कि उसका पति उसे छोटे कपड़े पहनने और शराब पीने के लिए फोर्स करता था. जिसका विरोध करने पर उसने तीन तलाक दे दिया.


बताया जा रहा है कि तलाक देने के बाद महिला के ससुराल वालों ने उसे घर से भगा दिया. महिला ने बताया कि इससे पहले भी उसने बीते 10 अक्टूबर को बिहार महिला आयोग में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत करने के बाद पीड़िता की सास ने पटना सिटी के खजूरबननना स्थित घर से उसका सारा सामान निकालकर उसे भगा दिया.


तीन तलाक के खिलाफ बिहार महिला आयोग में शिकायत करने के बाद पीड़िता ने दिल्ली के थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. आरोप है कि पहली बीवी को तीन तलाक देने के बाद आरोपी दूसरी शादी करने के फिराक में है. पीड़िता की शादी 4 साल पहले व्यवसायी इमरान मुस्तफा से हुई थी. पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद उसका शौहर बड़ी-बड़ी पार्टियों में छोटे-छोटे कपड़े पहन कर जाने के साथ शराब पीने का भी दबाव डालता था. जिसका विरोध करने पर उसने मारपीट की और उसे तीन तलाक दे दिया.