ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : रसोई गैस की किल्लत से हंगामा, गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन; पुलिस ने मोर्चा संभाला इस दिन होगा बिहार के नए राज्यपाल का शपथ ग्रहण, तैयारियां शुरू; सीएम नीतीश भी हो सकते हैं शामिल Bihar News : पटना वालों सावधान! 14 मार्च के बाद आपके घर की भी बत्ती हो सकती है गुल; जानिए क्या है वजह गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा

तीन दिनों की छुट्टी के बाद आज विधानसभा और परिषद की बैठकें, सदन में पेश होगी CAG की रिपोर्ट

23-Mar-2021 08:41 AM

PATNA : 3 दिनों की छुट्टी के बाद आज बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की बैठकें होंगी विधानसभा और विधान परिषद की बैठक में आज होनी है. 11बजे से विधान सभा की बैठक और 12 बजे से विधान परिषद की बैठक होगी. शनिवार और रविवार को अवकाश के साथ-साथ सोमवार को बिहार दिवस की छुट्टी के कारण दोनों सदन की बैठक नहीं हुई थी.

विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रश्नोत्तर काल के साथ शुरू होगी. सदन में आज सीएजी की रिपोर्ट पेश की जाएगी. उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद सीएजी की तरफ से 31 मार्च 2018 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष का "सामान्य, सामाजिक एवं आर्थिक प्रक्षेत्र" पर तैयार रिपोर्ट सदन में रखेंगे। इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों पर भी एक रिपोर्ट सदन में रखी जाएगी। साल 2018-19 के वित्त लेखे को सदन के पटल पर रखा जाएगा। सीएजी की रिपोर्ट पिछले दिनों ही सदन में रखी जानी थी लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था

विधानसभा में आज गैर सरकारी संकल्प लिए जाएंगे साथ ही साथ बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस से विधेयक 2021 पर सदन में चर्चा होगी. इस विधेयक को लेकर विपक्ष पहले ही सदन में हंगामा कर चुका है. विपक्ष की तरफ से इस विधेयक को काला कानून बताया जा रहा है. विधानसभा में आज बिहार राजकीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन संशोधन विधेयक 2021, बिहार राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद संशोधन विधेयक 2021, बिहार विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2021, पटना विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2021, बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग संशोधन विधेयक 2021, बिहार पंचायत राज्य संशोधन विधेयक 2021 सदन में रखी जाएगी. इसके अलावा बिहार सरकार के संसदीय कार्य विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी यह प्रस्ताव रखेंगे कि दरभंगा एयरपोर्ट का नाम विद्यापति एयरपोर्ट किया जाए. इस प्रस्ताव को विधानसभा की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा.