विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक
23-Aug-2022 11:22 AM
DESK : मशहूर टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। साल 2019 में सोनाली ने बीजेपी के टिकट पर हरियाणा के आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। 42 वर्षीय सोनाली फोगाट का निधन गोवा में सोमवार की देर रात हुई। सोनाली चुनाव के दौरान टिकटॉक पर अपने वीडियोज के लिए काफी चर्चा में आई थीं। उनके भाई वतन ढाका ने उनके निधन की पुष्टि की है। सोनाली के निधन की सूचना मिलते ही परिवार के लोग गोवा के लिए रवाना हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक सोनाली फोगाट पार्टी के काम से बीजेपी नेताओं के साथ गोवा में थी, इसी दौरान सोमवार की रात दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। बता दें कि सोनाली फोगाट हरियाणा के आदमपुर विधानसभा से चुनाव लड़ी थीं। कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई ने उन्हें चुनाव में शिकस्त दिया था। हालांकि अब कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
सोनाली फोगाट हरियाणा में बीजेपी महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष भी थीं। सोनाली ने छोटे पर्दे के कई धारावाहिकों में भी काम कर चुकी थीं। सोनाली फोगाट ने सोमवार रात ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपना एक वीडियो शेयर किया था। बता दें टिकटॉक समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फेमस रहीं सोनाली ने रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें संस्करण में हिस्सा लिया था.