महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
06-Oct-2020 07:22 AM
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल में चुनावी टिकट को लेकर लगातार बवाल मचा हुआ है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास के बाहर बीती रात एक बार फिर से भारी बवाल हुआ. हालात इतने बिगड़ गए कि वहां पुलिस की अतिरिक्त तैनाती करनी पड़ी. सुरक्षाकर्मियों को राबड़ी आवास पर सख्ती बरतनी पड़ी. दरअसल राबड़ी आवास के बाहर लगातार दावेदार और उनके समर्थकों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है. बड़हरा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक सरोज यादव के समर्थकों ने बीती रात वहां भारी बवाल काटा
रात में हुए इस भारी बवाल के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल के संसदीय बोर्ड की अहम बैठक के आज बुलाई गई है. इस बैठक में चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी. दोपहर 12 बजे से राबड़ी देवी के आवास पर संसदीय बोर्ड की बैठक होगी जिसमें सभी प्रमुख नेता शामिल रहेंगे.
राष्ट्रीय जनता दल ने आधिकारिक तौर पर भले ही सूची जारी नहीं की हो. लेकिन सोमवार को दिन भर उम्मीदवारों को पार्टी ने सिंबल जारी किया. तेजस्वी यादव लगातार आवास पर रहे और यहां उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने भी अपने हाथों से उम्मीदवारों को सिंबल दिया. महागठबंधन में सीट एडजेस्टमेंट को लेकर आरजेडी ने कई मौजूदा विधायकों का टिकट कटा है. जिसके बाद नाराजगी है और उनके समर्थक राबड़ी आवास पहुंचकर बवाल भी काट रहे हैं.