अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
12-Oct-2020 07:22 AM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच ठग भी एक्टिव हो गए है. वह अलग-अलग पार्टियों के टिकट दिलाने के नाम पर ठगी क रहे हैं. एक ठग ने कांग्रेस का टिकट दिलाने के नाम पर एक शख्स से 17 लाख रुपए की ठगी की है.
राहुल गांधी के नाम पर मांगा पैसा
विधानसभा चुनाव में सीट दिलाने के नाम पर अमृतसर में तीन युवकों ने बिहार के एक नेता से 17 लाख रुपए की ठगी कर ली. ठगों ने बिहार के मुकेश सिंह से कहा कि वे राहुल गांधी के स्टॉफ हैं. टिकट पाने की लालच में शख्स ने पैसा भी डाल दिया.
3 गिरफ्तार
बिहार प्रभारी विरेंद्र सिंह राठौर की शिकायत पर जांच शुरू हुई. जिसके बाद गौरव कुमार, रविंदर शर्मा और हरजिंदर सिंह उर्फ विक्की के खिलाफ इस्लामाबाद थाना में केस दर्ज कराया गया. जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. टिकट के लिए पैसा देने वाले शख्स मुकेश सिंह बरबीघा से कांग्रेस का टिकट चाहते थे. टिकट को लेकर तीनों ने अपने खाते में 17 लाख रुपए डलवा लिया.