मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
29-Dec-2024 07:50 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज पुलिस ने राहगीरों से एप के माध्यम से अपनी बातों में फंसाकर लूटपाट करने वाले गैंग के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य लोगों को अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे और उनके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे।
गिरफ्तार अपराधियों में कुचायकोट थाना क्षेत्र के नेचुआ जलालपुर गांव के रवि कुमार सिंह, लोहरपट्टी गांव के आकाश कुमार और विशुनपुरा गांव के अंशु कुमार शामिल है। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अपराधियों के पास से लूटी गयी राशि, चाकू सहित अन्य सामान को बरामद किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुयी है।
सदर एसडीपीओ प्रांजल बताया कि कुचायकोट थाना क्षेत्र में एक राहगीर से लूटपाट हुयी थी। पुलिस ने लूट की घटना का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के द्वारा राहगीरों से चाकू का भय दिखाकर कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाया जाता था और ब्लैकमेल किया जाता था। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लूट में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज