चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप
11-Feb-2024 07:07 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में महागठबंधन से अलग होकर नीतीश कुमार ने बीजेपी से हाथ मिलाया जिसके बाद 28 जनवरी को बिहार में NDA की नई सरकार बनी। अब नई सरकार को कल यानि 12 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करना है। सत्ताधारी दल के पास 128 विधायकों का समर्थन प्राप्त है जबकि विपक्ष फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ा खेला होने का दावा कर रहा है। विधायकों के संभावित टूट से सभी पार्टियां सहमी हुई है।
इसी को देखते हुए कांग्रेस ने जहां अपने तमाम विधायकों को हैदराबाद भेज दिया था तो वही बीजेपी ने बोधगया और राजद ने तो अपने विधायकों को घर में नजरबंद ही कर लिया। कल का दिन बिहार की राजनीति के लिए खास दिन है। कल बिहार विधानसभा में सरकार बहुमत पेश करेगी। कांग्रेस आलाकमान ने अपने विधायकों को पटना आने को कह दिया।
जिसके बाद कांग्रेस के सभी विधायकों को चार्टर प्लेन से हैदराबाद से पटना लाया जा रहा है। कुछ दिन समय में तमाम विधायक पटना लैंड करेंगे। वही बीजेपी के भी तमाम विधायक बोधगया से पटना के लिए निकल चुके हैं वो भी किसी समय पहुंच सकते हैं। पटना पहुंचने के बाद सभी विधायकों को सीधे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पर लाया जाएगा।
जहां बीजेपी के विधायकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गयी है साथ ही साथ उनके मनोरंजन की भी व्यवस्था की गयी है। विजय सिन्हा के आवास पर सिंगर और म्यूजिशियन की टीम पहुंच चुके हैं। जो अपने गानों से बीजेपी विधायकों का मनोरंजन करेंगे। इस दौरान बीजेपी के सभी विधायक एक साथ डिनर करेंगे।
शक्ति परीक्षण के एक दिन पहले बीजेपी के तमाम विधायकों को बोधगया से पटना लाया जा रहा है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बीजेपी के तमाम विधायकों को तीन बस में लाया जा रहा है। बस के आगे 5 गाड़ी और बस के पीछे 32 गाड़ी और एक एम्बुलेंस साथ-साथ चल रहे हैं। कुल 38 गाड़ियो के काफिले के साथ तीन बस को बोधगया से पटना लाया जा रहा है। बीजेपी के सभी विधायकों को आज शाम बस से डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के आवास पर लाया जाएगा। जहां आयोजित भोज में सभी बीजेपी विधायक शामिल होंगे। इस भोज में बीजेपी के वो तीन विधायक भी शामिल होंगे जो पिछली मिटिंग में शामिल नहीं हुए थे।




