ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / ठीक हैं लालू ! डॉक्टर बोले तबीयत सामान्य, मुलाकातियों ने कहा अच्छा नहीं...

ठीक हैं लालू ! डॉक्टर बोले तबीयत सामान्य, मुलाकातियों ने कहा अच्छा नहीं है उनका स्वास्थ्य

18-Jan-2020 08:12 PM

RANCHI: शनिवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रिम्स में लोगों से मुलाकात की। उनसे दिलीप राय, सैयद फैसल अली और अमरेंद्रधारी सिंह ने मुलाकात कर उनका हालचाल लिया। सभी ने मुलाकात के बाद कहा कि लालू यादव का स्वास्थ्य ठीक नहीं है हालांकि जारी मेडिकल बुलेटिन में उनके स्वास्थ्य को सामान्य बताया गया है।


शनिवार को रिम्स में उनकी देखभाल में लगे  डॉक्टर डीके झा ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि अभी लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य सामान्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ठीक रहने के कारण ही लालू प्रसाद दो दिन पहले सीबीआइ कोर्ट में उपस्थित हुए। हालांकि उनके शुगर लेवल में समान्य उतार-चढ़ाव है जिसपर डॉक्टरों की पूरी नजर है और इंसुलिन के डोज को उसी अनुसार मेंटेन किया जा रहा है।


इधर शनिवार होने की वजह से आज मुलाकातियों का दिन था लालू ने तीन लोगों ने मुलाकात की। बिहार के एमएलसी दिलीप राय, लोकसभा चुनाव में शिवहर से राजद प्रत्याशी रहे सैयद फैसल अली और समाजसेवी अमरेंद्रधारी सिंह ने लालू से मुलाकात कर उनकी तबीयत जानी। दिलीप राय ने कहा कि उनका स्वास्थ्य अभी ठीक नहीं है।लालू यादव से मिलकर बाहर निकले सैयद फैसल अली ने कहा कि लालू प्रसाद के स्वास्थ्य का हाल-चाल लेने आया था। देश की जो स्थिति बनी हुई है, उस पर लालू जी चिंतित हैं।


बता दें कि पिछले गुरुवार को चारा घोटाले के पांचवें मामले डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की मामले में लालू ने बयान दर्ज कराया था। कड़ी सुरक्षा के बीच लालू यादव को सीबीआई के विशेष जज एसके शशि की अदालत में पेश किया गया था। गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव 23 दिसंबर, 2017 से चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता हैं।लालू को रांची की बिरसा मुंडा जेल में उन्हें कैदी नंबर 3351 के रूप में रखा गया। लालू को जहां चाईबासा और देवघर मामले में जमानत मिल चुकी है। वहीं दुमका कोषागार के दो मामले में 7-7 साल की सजा सुनाई गई है।