ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़

BIHAR NEWS : सड़क पर युवक को दमभर दौड़ाया, फिर जमकर कर दी पिटाई

19-Dec-2024 12:21 PM

By First Bihar

VAISHALI : बिहार के वैशाली से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आया है। जहां एक युवक पर चोरी का आरोप लगा उसकी पिटाई करने का मामला सामने आया है। इसके बाद युवक की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स को कुछ लोग सड़क पर दौड़ा कर पकड़ते हैं और फिर उसकी पिटाई की जाती है। घटना महुआ की बताई जा रही है। इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।


जानकारी के अनुसार इस युवक पर एक मोबाइल दुकान से मोबाइल चुराने का आरोप है। लोगों का कहना है कि युवक को मोबाइल चुराते रंगेहाथ पकड़ा गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि जिस वक्त इस शख्स की पिटाई की गई है उस वक्त वहां काफी भीड़ लगी है। सड़क पर आम लोग गुजर रहे हैं। कई लोग रुक कर इस युवक की पिटाई भी देख रहे हैं।


बताया जा रहा है कि चार-पांच लोगों ने सड़क पर इस चोर की जमकर पिटाई की है। उसे सड़क पर इधर से उधर दौड़ाया गया था। इसके बाद युवक को  महुआ थाने के हवाले कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की है। लोगों का दावा है कि चोर की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें नजर आ रहा है कि यह शख्स मोबाइल दुकान के अंदर मौजूद है। घटना के समय कुछ अन्य लोग भी दुकान में मौजूद हैं। अचानक यह शख्स दुकान में रखा एक मोबाइल चुरा लेता है। बहरहाल इस घटना के बाद अब पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।