BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
16-Dec-2024 11:49 AM
By First Bihar
PATNA: किसी ने सही कहा है चोरी भी और सीनाजोरी भी..दरअसल बिना टिकट के ट्रेन में यात्रा कर रहे एक शख्स सीनाजोरी करने लगा। जब टीटीई ने टिकट दिखाने को कहा तो वह उल्टे टीटी साहब को ही हड़काने लगा। भतीजा के डीआरएम होने को लेकर टीटी पर रौब दिखाने लगा।
यह कहने लगा कि बक्सर जाई के बा..टिकट नईखे..रेलमंत्री अश्विनी बैष्णव से बात कराए क्या तुमको? टिकट नहीं है भतीजा से बात करवा रहे हैं। फिर कहने लगा कि टीटी साहब जरा प्यार से बोला। बक्सर तक जाई के बा..डीआरएम में भतीजा बा हमार..बक्सर तक चला पेनाल्टी केतना भईल एकरा पर बात करा..सोशल मीडिया पर टीटीई को हड़काते बेटिकट रेल यात्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भतीजा डीआरएम है हमारा पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह नजर आ रहा है कि कैसे कोई भी व्यक्ति बिना टिकट के एसी बोगी में यात्रा करता है। भाई साहब ई बिहार बा यहां ऐसे ही चलता है। इस तरह का नजारा यहां आए दिन ट्रेनों में देखने को मिलता है। जब टीटीई बोगी से बिना टिकट वाले यात्री को बाहर निकालते हैं तो वो उल्टे टीटीई पर ही रौब दिखाने लगता है। ऐसा ही एक मामला बिहार में एक ट्रेन में सामने आया है।
बिना टिकट के एसी बोगी में यात्रा कर रहे शख्स से जब टीटीई ने टिकट दिखाने को कहा तो वो रौब दिखाने लगा कि अभी तुमको रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कराते हैं। हमकों बक्सर तक जाना है। तुमको बता देते है कि हमारा भतीजा डीआरएम है। मैं उससे भी बात कराता हूं। जिसके बाद टीटीई ने कहा कि तो बात कराइए..फिर यात्री कहता है कि हमको बक्सर तक जाना है..तुमको कितना पेनाल्टी देना है बताओ। जिसके बाद टीटीई ने कहा कि पहले एसी बोगी से बाहर निकलिये फिर पेनाल्टी काटते हैं।