BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
20-Dec-2024 01:48 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की घटना निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगुसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां 24 घंटे के दौरान छात्रा एवं महिला समेत तीन को गोली मार दी गई है। छात्रा और युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दिया है। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल इस हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। यह घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के बजलपुरा गांव की है। मृत युवक की पहचान तेघरा थाना क्षेत्र के बजलपुरा वार्ड - 15 निवासी राम लखन सिंह के 22 वर्षीया पुत्र गोपाल कुमार उर्फ गोलू के रूप में की गई है।
बताया जा रहा है कि गोलू कुमार अपने दादी तारा देवी के श्राद्ध कर्म का न्योता देने के लिए अपने एक अन्य सहयोगी के साथ बाइक से तेघरा बाजार से समान लेकर बजलपुरा के लिए निकला था और जब वह वापस लौट रहा था उसी क्रम में शौच के लिए रुका तभी एक दूसरी बाइक पर पीछा कर रहे तीन युवकों ने उसे अपना निशाना बनाया और गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर आनन -फानन में स्थानीय लोग वहां जमा हुए तब तक मैं अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया उक्त घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है ।
बता दे कि घायल गोलू कुमार के ऊपर तेघड़ा थाना में कई संगीन मामले दर्ज हैं । यह कुछ दिन पूर्व होमगार्ड जवान को गोली मारने में नामजद था। होमगार्ड जवान की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।देखा जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान बेगूसराय में अलग-अलग जगह पर अपराधियों ने कई बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जिसमें अलग-अलग जगह पर एक छात्रा समेत दो महिला की हत्या, एक वृद्ध महिला को गोली मारकर घायल एवं ताजा मामले में तेघड़ा के बजलपुरा में एक युवक को गोली मारकर हत्या किया गया है । लगातार हो रही इस घटना से पुलिस पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।