छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
22-Dec-2024 04:38 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: प्रेम-प्रसंग के चलते प्रेमी जोड़े की खंभे से बांधकर बेरहमी से पिटाई किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा प्रेमी मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के रहने वाले जबकि प्रेमिका समस्तीपुर के पूसा की होने का दावा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है। हालांकि, फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
कानून की परवाह किए बिना लोगों ने प्रेमी जोड़े को बिजली के पोल में बांध दिया और जमकर पिटाई कर दी। प्रेम-प्रसंग में पोल से बांधकर प्रेमी जोड़े की पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसकी सत्यता की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। लेकिन मिली जानकारी के अनुसार जिस महिला और पुरुष को पोल में बांधकर पीटा जा रहा दो प्रेमी युगल हैं।
प्रेमी मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र का रहने वाला तो वहीं प्रेमिका समस्तीपुर के पूसा की रहने वाली बतायी जा रही है। वायरल वीडियो में युवक नग्न अवस्था में दिख रहा है और फुल स्वेटर पहने हुए है और महिला साड़ी में है और शॉल ओढी हुई है। जब दोनों प्रेमी युगल एक दूसरे से मिलने पहुंचे तभी भीड़ ने दोनों को धड़ दबोचा और पोल में बांधकर दोनों की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते।
मुजफ्फरपुर से मनोज कुमार की रिपोर्ट