ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता

Home / news / The Kerala Story पर बोले पीएम मोदी, कहा- फिल्म ने आतंकी साजिश का...

The Kerala Story पर बोले पीएम मोदी, कहा- फिल्म ने आतंकी साजिश का खुलासा किया

05-May-2023 04:22 PM

By First Bihar

DESK: हाई कोर्ट के इनकार के बाद ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म शुक्रवार को देशभर में रिलीज हो गई। इस फिल्म को लेकर पूरे देश में विवाद छिड़ गया था। इसी बीज आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस फिल्म का जिक्र अपनी चुनावी रैली के दौरान कर दी है। कर्नाटक में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म का जिक्र किया और इसके बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा है।


दरअसल, कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री एक के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इसी दौरान शुक्रवार को पीएम मोदी चुनाव प्रचार के लिए बेल्लारी पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकी साजिश पर बनी फिल्म 'द केरला स्टोरी' की काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि केरला स्टोरी सिर्फ एक राज्य में हुई आतंकी साजिशों पर आधारित फिल्म है। केरला में चल रही आतंकी साजिश का खुलासा इस फिल्म में किया गया है।


उन्होंने कहा कि आतंक के इस स्वरूप पर कोर्ट ने भी चिंता जताई है। बम-बंदूक और पिस्तौल की आवाज तो सुनाई देती है, लेकिन समाज को खोखला करने की आतंकी साजिश में कोई आवाज नहीं होती है। पीएम ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य ही है कि कांग्रेस समाज को तहस-नहस करने वाली इस आतंकी प्रवृत्ति के साथ खड़ी दिख रही है। पिछले दरवाजे से कांग्रेस ऐसी प्रवृति के लोगों से सियासी सौदेबाजी कर रही है। जब भी आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई होती है, कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगता है। ऐसे में कर्नाटक के लोगों को कांग्रेस से सचेत रहने की जरूरत है।


बता दें कि द केरला स्टोरी फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही थी। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिसपर सुनवाई से इनकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट याचिकाकर्ताओं से हाईकोर्ट जाने का निर्देश दिया। केरल हाई कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से मना कर दिया। जिसके बाद शुक्रवार को फिल्म पूरे देश में रिलीज हो गई।