25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
07-Aug-2024 04:57 PM
By First Bihar
NAWADA: बिहार के नवादा जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां वज्रपात की चपेट में आने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों में मां और बेटा भी शामिल है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना नवादा के अकबरपुर थाना क्षेत्र के ओरैया गांव की है। मृतकों की पहचान लखन यादव की पत्नी कालो देवी, लखन यादव का बेटा संजय यादव के रूप में हुई है। दोनों मां-बेटे की मौत से परिजन काफी सदमें में हैं।
वही पकरीबरावा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी रूपन यादव की बेटी सारो देवी, कादिरगंज थाना क्षेत्र के सहजपुरा गांव निवासी नरेश यादव के बेटे चंदन कुमार के रूप में हुई है। वही ठनका गिरने से नवादा के ही रोह थाना क्षेत्र के खरगू बीघा गांव निवासी ब्रह्मदेव पंडित के बेटे श्यामा पंडित की भी दर्दनाक मौत हो गयी।